देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, जून 7 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। अपराध शाखा, मानेसर ने शनिवार को गांव कासन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान बोहड़ाकलां निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने गुरुग्राम में चोरी की वारदात को अंजाम दी है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोरी और लूटपाट के इरादे से घूम रहा था। इसने यह पिस्टल किसी से खरीदी थी। मामला दर्ज कर लिया है। पिस्टल बेचने वाले की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.