श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- गिरंटबाजार। हरदत्तनगर गिरंट थाने के प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने गुरुवार को वाहन जांच के दौरान बहराइच मल्हीपुर मुख्य मार्ग के पास से एक शातिर को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर इटवरिया के मजरा बनघुसरा निवासी लाल मथन उर्फ मिथुन पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा 12 बोर व एक कारतूस बरामद किया। जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में गैंगेस्टर एक्ट सहित सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.