बोकारो, अप्रैल 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गौसम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को चास के गौभक्त चास प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने प्रखंड कार्यालय पहुंचे। वहां गौभक्तों ने उनसे मिल कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम अलग अलग मांग पत्र सौपा। प्रतिनिधि मंडल मे शामिल विश्व हिन्दू परिषद के जिलामंत्री संजीव कुमार ने बताया गोसम्मान आह्वान अभियान देश भर मे चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गौभक्तों ने कुछ मांगे सरकार के समक्ष रखी है। जिनमे देश भर में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने, देशी गौ के संरक्षण के लिए मंत्रालय बनाने व गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित कर सम्मान देने की मांग की। यह भी पढ़ें- गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर किया पैदल मार्च प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान के निमित हमने समाज के बीच इन मांगो के समर्थन के लिए समाज क...