देवरिया, जून 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलाकार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को प्रधान कार्यालय पर हुई। इसमें देशी कहावतों को जन-जन तक पहुंचाने के शुरूआत पर जोर दिया गया। संस्था के अध्यक्ष कुमार जितेंद्र ने कहा कि भारतीय सभ्यता, समाज व संस्कृतियों की रक्षा और उसे संरक्षित व पोषित करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। देश की देशी कहावतों को जन-जन तक पहुंचाने की शुरूआत करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कहावतें मानव तन का अहम और जरूरी तत्व है। करीब तीन दशक में कहावतों का बुरा हश्र हुआ है। देश की मूल सभ्यता, समाज व संस्कृति नवयुग के नए चलने में खोने लगी है। यह भी पढ़ें- चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का समापन उन्होंने कहा कि सभी शपथ लें कि आज से कहावतों के लिए भी कार्य करेंगे। इस दौरान डॉ. रजनी श्रीवास्तव, नितेंद्र, मनोज श्रीवास्तव, नितिन, सु...