देशी कट्टा व गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार
खगडि़या, मई 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर पुलिस ने कमलपुर से एक बदमाश को गुरुवार को एक देशी कट्टा व एक गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कमलपुर वार्ड संख्या 11 के रहने वाले लखन पासवान के पुत्र संजय पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काली स्थान के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश को गिरफ्तार करते हएु जब तलाशी ली तो इस दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा व गोली बरामद किया गया। कार्रवाई में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, ट्रेनी दरोगा प्रशांत कुमार व अन्य सशस्त्र बल शामिल थे। यह भी पढ़ें- कट्टा के साथ धराए युवकों के नेटवर्क और मंशा खंगालने में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.