कटिहार, अप्रैल 5 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढ़ा थाना अन्तर्गत ग्राम परमानंदपुर से दो बाइक सवार युवकों को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार ओर मोनू कुमार के रूप में किया गया। आरोपी के पास से दो बाइक, एक मोबाइल और एक लोहे का बना हुआ देशी कट्टा बरामद किया गया। आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...