पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद हैदरनगर रोड़ के पुलिया के समीप रविवार की रात में चेकिंग अभियान के क्रम में एक बाइक सवार नाबालिग को देसी कट्टा के साथ निअरुद्ध किया गया। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे रिमांड हौम भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार के रात में गुप्त सूचना प्राप्त हुई एक बाइक सवार देसी कट्टा लेकर कहीं जा रहा है मिले सूचना के आलोक में गस्ती टीम पुलिया के समीप चेकिंग अभियान शुरू चल रहा था इसी क्रम में एक बाइक सवार पहुंचा उसकी जांच की गई उसके पास एक देसी कट्टा बरामद किया। उसके पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार वह नाबालिग था बाद में उसे आवश्यक प्रक्रिया के बाद देसी कट्टा बरामद करते हुए बाइक को जब्त कर हुसैनाबाद थाना लाया गया तत्पश्चात आवश्य...