नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- जब बात देश सेवा और देशभक्ति की आती है, तो वीरों की भूमि हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन इस बार देवभूमि के एक जांबाज दंपती पति-पत्नी ने अदम्य साहस, समर्पण और अनुशासन की ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले अमित सिंह चौहान और उनकी पत्नी राधिका जग्गी भारतीय सेना में एक साथ प्रमोट होकर लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। एक ही समय में सेना के इस प्रतिष्ठित और उच्च पद को हासिल करने वाली यह जोड़ी आज देश भर के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी है।दो बार एवरेस्ट फतह कर चुके हैं कमांडो अमित हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल अमित सिंह चौहान भारतीय सेना के जांबाज कमांडो हैं। उनके नाम कई ऐसी उपलब्धियां दर्ज हैं जो किसी भी युवा का सी...