बरेली, अप्रैल 27 -- नौ महीने का प्रशिक्षण पूरा करके 1183 रिक्रूट्स अब औपचारिक रूप से पुलिस विभाग का हिस्सा बन गए। पुलिस लाइन और नकटिया स्थित पीएसी आठवीं वाहिनी के ग्राउंड पर पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें देशसेवा की शपथ दिलाकर पुलिस विभाग में सम्मिलित होने की घोषणा की गई। दोनों स्थलों पर सुबह आठ बजे शुरू हुए कार्यक्रम में रिक्रूट्स ने शानदार परेड प्रस्तुत कर अनुशासन, दक्षता और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर 783 महिला रिक्रूट्स ने एकसाथ कदमताल कर परेड की सलामी दी। कार्यक्रम में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य के साथ परेड का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- गर्व और अनुशासन का अनोखा संगम, 590 आरक्षी यूपी पुलिस में शामिल परेड के दौरान महिला रिक्रूट्स का आत्मविश्वास देखने ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.