चंदौली, अगस्त 15 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। बचपन से ही देशसेवा का संकल्प लेकर सेना में भर्ती हुए जिले के दो जवान शहीद हो गए थे। आज भी उनकी कुर्बानी को याद कर लोगों को गर्व महसूस होता है, वहीं आंखें भी नम हो जाती है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के अवधेश यादव और बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मारुफपुर गांव निवासी चंदन राय देश की आन बान और शान के लिए शहीद हो गए थे। तब परिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से परिवार में नौकरी के साथ आर्थिक मदद मिली थी। साथ ही प्रवेश द्वार भी बनाए गए। जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए 26 वर्सीय चंदन राय की कुर्बानी के सपनो को चार चांद लग रहा है । एक भाई खोने के बाद भाई मोहित ने निर्णय लिया है कि देश की सेवा के लिए अब अपने बिटिया को भेजेंग । यह भी पढ़ें- पंकज के बलिदान को याद क...