चाईबासा, फरवरी 2 -- चाईबासा। झारखंड जेनरल कामगार यूनियन और आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ने 13 फरवरी को विभिन्न मजदूर संगठनों के द्वारा घोषित देश व्यापी हड़ताल को समर्थन देने को लेकर रांची में बैठक हुई। बैठक का अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने किया। इस दौरान बताया गया कि देश में स्थाई मजदूर खत्म हो रहे हैं। सभी काम ठेका या आऊट सोर्सिंग द्वारा हो रहा है। गुमला जिला के अध्यक्ष सानिया उरांव बताते हैं कि मजदूरी भी महंगाई के हिसाब से काफी कम है। पीएफ भी नहीं कट रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने कहा कि नोवामंडी और गुवा और सेल के खदानों में स्थानीय मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। लोग पलायन कर रहे हैं। जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झारखंड में विकास आदिवासी किसान और मजदूरों का नहीं हो रहा है सिर्फ बड़े पूंजीपतियों का विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.