गिरडीह, जुलाई 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के प्रस्तावित चार श्रम संहित (लेबर कोड) के खिलाफ 9 जुलाई को आहूत देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने सोमवार को गिरिडीह कोलियरी में अभियान चलाया। कोलियरी के मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। यूनियन के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, सचिव तेजलाल मंडल, उपाध्यक्ष अर्जुन रवानी समेत अन्य नेताओं ने कोलियरी के ओपनकास्ट में बैठक कर मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की। इस दौरान झाकोमयू के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि मजदूर विरोधी चार कानूनों को लागू नहीं होने देगें। हरगौरी साव छक्कू व तेजलाल मंडल ने कहा कि चार श्रम संहित जो लाया जा रहा है, वह पूरी तरह से मजदूर विरोधी है। कहा कि इसीको लेकर उनलोगों ने मजदूरों को जागरुक किया है। मजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.