देवघर, सितम्बर 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। देशव्यापी बैंक हड़ताल के तहत शुक्रवार को देवघर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भारी भागीदारी रही। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा, देवघर में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी काफी संख्या में एकत्रित हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में बैंककर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी एकजुटता, अनुशासन और संघर्ष के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- बैंककर्मियों की हड़ताल से 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावितकार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन यूएफबीयू देवघर इकाई के संयोजक मुन्ना कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई में भेदभावपूर्ण व्यवस्था समाप्त करने, पेंशन संबंधी लंबित मांगों के समाधान सहि...