देशव्यापी जेल भरो कार्यक्रम को ले निकाला जुलूस
धनबाद, अगस्त 2 -- सीटू व जेआरकेएस के आह्वान पर 10 अगस्त को आहूत देशव्यापी जेल भरो कार्यक्रम को सफल बनाने को ले शनिवार को बलियापुर में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस प्लस टू हाईस्कूल से शुरू हुआ। बलियापुर चौक पर नुक्कड़ सभा हुई। वक्ताओं ने चार लेबर कोड के सभी मजदूर विरोधी प्रावधानों को रद्द करने सहित अन्य मांगों को ले 10 अगस्त को आहूत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उमाशंकर चौहान, कन्हैयालाल सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो, कृष्णचंद्र दां, अमित राणा, कृष्णप्रसाद सिंह, सुरज कुमार, पंकज कुमार दिनकर, लालमोहन चौहान आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- घेराव को सफल बनाने को लेकर माकपा ने बनाई रणनीति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.