देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए निरसा में निकाला पैदल यात्रा
धनबाद, अगस्त 3 -- सीटू के नेतृत्व में सीटू संबद्ध सभी ट्रेड यूनियनों और किसान सभा का संयुक्त रूप से निरसा स्थित गुरुदास भवन के पास से जिला का चौथा पैदल जत्था निकाला गया। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारे लगाते हुए, उत्पादक वर्ग के सभी तबकों मजदूरों, किसानों, खेत मजदूरों और ग्रामीण मेहनतकशों से आह्वान किया। कहा कि 10 अगस्त 2026 को मजदूर - किसानों का देशव्यापी जेलभरो आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में धनबाद पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। पैदल जत्था निरसा बाजार के दोनों तरफ के मुख्य मार्ग होकर भ्रमण कर प्रखण्ड कार्यालय पहुंचकर सभा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज एक ओर आईएमएफ, विश्व बैंक और अमेरिकी साम्राज्यवाद के दबाव के जरिए, देश पर ऐसी जनविरोधी और कॉर्पोरेट परस्त नीतियां लादी जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.