देशव्यापी जेल भरो आंदोलन कल, तैयारी पूरी
कोडरमा, अगस्त 9 -- कोडरमा। संयुक्त किसान मोर्चा की आह्वान पर 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत कोडरमा समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी जायेंगी। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्याध्यक्ष असीम सरकार ने कहा कि भाजपा की सरकार की किसान-मजूदर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में संयुक्त संघर्ष तेज हो रहे हैं। किसानों मजदूरों-छात्रों-युवाओं आदि के आंदोलन लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्ष, संविधान जीवन और जीविका के अधिकारों की रक्षा के लिए सामाजिक और राजनीतिक ताकत बनेगें। असीम सरकार ने कहा कि 10 अगस्त का दिन देश के लिए ऐतिहासिक होगा। यह भी पढ़ें- ट्रेड यूनियनों व किसान मोर्चा का जेल भरो आंदोलन 10 अगस्त को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.