नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- दिल्ली पुलिस ने देशव्यापी ऑनलाइन निवेश घोटाले के सिलसिले में चार कथित साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) आदित्य गौतम ने बुधवार बताया कि ये गिरफ्तारियां तीन नवंबर को दर्ज किए गए एक ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी मामले की जांच के दौरान की गईं। इसमें उन्होंने दिल्ली के एक व्यक्ति से 27.2 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। अधिकारी के अनुसार, आरोपी एक बड़े साइबर अपराध गिरोह का हिस्सा थे, जो देश भर में साइबर अपराध के 300 से अधिक शिकायतों से जुड़े धोखाधड़ी के धन को हस्तांतरित करने और उसे वैध बनाने के लिए बड़ी मात्रा में म्यूल खातों का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने बताया कि एनसीआरपी पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 7.16 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। जालसाजों ने ऑनलाइन संपर्क किया शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.