कोडरमा, फरवरी 12 -- जयनगर। विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को जयनगर प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन किया गया। केटीपीएस पावर प्लांट बझेडीह, सेविका-सहायिका संघ एवं एटक ट्रेड यूनियन के बैनर तले हड़ताली कार्यकर्ताओं ने पेठियाबागी बाजार से जुलूस निकाला, जो प्रखंड कार्यालय जयनगर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता मीरा कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि आम हड़ताल पूरी तरह सफल रही और मजदूरों की एकजुटता ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि श्रमिक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हैं और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...