देशविरोधी गतिविधियों के शक में एसटीएफ ने रामपुर का युवक पकड़ा
रामपुर, मई 12 -- रामपुर। आतंकी और देशविरोधी नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की राडार पर रहने वाले रामपुर में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। यूपी एसटीएफ ने सोमवार देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशका का मझरा निवासी एक युवक को देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के शक में पकड़ा है। टीम युवक को अपने साथ लखनऊ ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद से जिले का खुफिया तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की विशेष टीम पिछले कुछ दिनों से जिले में डेरा डाले हुए थी और संदिग्ध युवक की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सोमवार देर रात टीम ने ताशका का मझरा में अचानक छापेमारी कर युवक को दबोच लिया। गिरफ्तारी इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी बाद में मिली。
गिरफ्तारी के बाद की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.