देशवासी लेंगे 'जिम्मेदार आस्था' का संकल्प
बागपत, अगस्त 9 -- बागपत। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर से निकला एक संदेश अब देशभर तक पहुंचेगा। यहां डीएम अस्मिता लाल की पहल और नेतृत्व में विकसित किए गए 'जीरो वेस्ट महोत्सव' के मॉडल से निकली सोच अब राष्ट्रीय जनभागीदारी का हिस्सा बन गई है। भारत सरकार के माय गवर्नमेंट प्लेटफॉर्म पर 'भक्ति भी, प्रकृति भी-जिम्मेदार श्रद्धा का राष्ट्रीय संकल्प' शुरू किया गया है। श्रावणी कांवड़ मेले के पहले दिन शुरू हुई इस पहल में देशभर के नागरिक धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण और जिम्मेदार आचरण को अपनी आस्था का हिस्सा बनाने का संकल्प ले सकेंगे। संकल्प लेने वाले नागरिकों को डिजिटल प्रमाणपत्र भी मिलेगा। यह भी पढ़ें- Bagpat News: डीएम ने किया श्रावणी मेले का निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.