आरा, अक्टूबर 4 -- उदवंतनगर। राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीबी) ने देशराज पांडेय को भोजपुर का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। संगठन के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय ने प्रदेश अध्यक्ष एस. एन. झा की विशेष अनुशंसा पर यह नियुक्ति की है। पांडेय के जिलाध्यक्ष बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पांडेय के नेतृत्व में भोजपुर में मानवाधिकार संरक्षण और अपराध नियंत्रण के अच्छे काम होंगे। एनएचआरसीबी नीति आयोग, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद और आयकर विभाग के तहत रजिस्टर्ड है। यह संगठन मानवाधिकारों की रक्षा, अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करता है। उदवंतनगर निवासी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देशराज पांडेय ने कहा कि वह संगठन के भरोसे पर खरे उतरेंगे। उनकी प्राथमिकता भोजप...