जमशेदपुर, फरवरी 28 -- सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (जमशेदपुर महानगर) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे डॉ. प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान की चर्चा की। इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, सुजीत श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नरेंद्र कुमार प्रसाद, सुरेश, बबलू और नारायण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महासभा के महामंत्री श्याम बिहारी लाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सादगीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.