पटना, फरवरी 28 -- रालोमो के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देशरत्न की जीवनी से हम सभी बिहार व देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी विचारधारा समता और सादगी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने कहा कि समारोह में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, मोहन यादव, चौधरी बसंत पटेल, स्मृति कुमुद, डॉ अंजली कुमारी, मनीषा शर्मा, अशोक कुशवाहा, योगेन्द्र चौहान, सुशील कुमार, रजनीश कुमार, नीतीश कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, मंटू यादव, राम शरण कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सुरेश पासवान, संतोष कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.