नई दिल्ली, जून 20 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को बताया है कि देशभर में करीब 98 फीसदी सतही और भूजल में यूरेनियम की मौजूदगी है, लेकिन यह तय सीमा के भीतर है और यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए कोई खतरा नहीं है। बार्क ने ट्रिब्यूनल को बताया कि देशभर में पीने के पानी में यूरेनियम की मौजूदगी का पता लगाने के लिए किए गए राष्ट्रीय सर्वे में पता चला कि 83 फीसदी से अधिक नमूने में सल्फेट, क्लोराइड, नाइट्रेट, फ्लोराइड, टोटल डिसॉल्वेड सॉलिड्स (टीडीएस), एल्कलिनिटी और हार्डनेस तय सीमा से काफी अधिक पाया गया है।

एनजीटी में प्रस्तावित रिपोर्ट एनजीटी में पेश अपनी रिपोर्ट में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) ने कहा है कि भूजल, मिट्टी और पर्यावरण में यूरेनियम की थोड़ी बहुत मात्रा भू-वैज्ञानिक घटनाओं ...