नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में दूरसंचार सेवाओं के ग्राहकों की संख्या में सितंबर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने देश में 72.3 लाख नए टेलीफोन ग्राहक जुड़े। इसके साथ ही, देश कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या अगस्त के 136.07 करोड़ से बढ़कर 136.79 करोड़ हो गई। इसमें मोबाइल और लैंडलाइन कनेक्शन शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, टेलीफोन ग्राहकों की संख्या में मासिक आधार पर 0.53 फीसदी की वृद्धि हुई। शहरी क्षेत्रों में 55 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 17.3 लाख नए टेलीफोन कनेक्शन जुड़े। इस तरह से 80.78 करोड़ शहरी और 56.02 करोड़ ग्रामीण ग्राहक हो गए हैं। इसी तरह से देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 110.12 करोड़ से बढ़कर सितंबर में 110.77 करोड़ हो गई। ब...