रांची, मार्च 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर करीब 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 10 मार्च को कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को हुई एनसीसीओईईई की ऑनलाइन बैठक में हुआ। इसकी अध्यक्षता ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने की। बैठक में तय हुआ कि केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि किसान, उपभोक्ता व कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) बिल 2025 को संसद में पेश न किया जाए। यदि सरकार बिल संसद में लाती है तो बिजली कर्मचारी और इंजीनियर विरोध करेंगे। दुबे ने कहा कि इससे पहले ऊर्जा मंत्रालय ने इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे थे। देशभर के पावर क्षेत्र से जुड़े कई फेडरेशन, ट्रेड यूनि...