देशभर में सुलगने लगी आरक्षण विरोधी आग, लखनऊ से नागपुर तक बवाल; भाजपा को वोट न देने की धमकी
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- देश भर में जातिगत आरक्षण के खिलाफ विरोध के सुर तेज हो गए हैं। यूजीसी के 2026 नियमों पर हुए विवाद से उठी यह आग अब देश के कोने-कोने में भड़क गई है। इस आग को हवा देने का काम किया है हाल ही में हुए CJP प्रोटेस्ट ने। कॉकरोच जनता पार्टी की मुहिम पर पेपर लीक आंदोलन में मिली सफलता के बाद अब रिजर्वेशन को हटाने को लेकर भी मांग तेज हो गई है। इंटरनेट से शुरू हुआ यह आंदोलन सड़कों तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के नागपुर, राजस्थान के जयपुर, यूपी के लखनऊ और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि इससे पहले CJP की तर्ज पर सोशल मीडिया पर आरक्षण के खिलाफ 'रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन' (RHA) नाम का एक अभियान शुरू किया गया था। इस पेज के इंस्टाग्राम पर 59 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.