बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन नावकोठी अंचल का चौथा सम्मेलन विष्णुपुर स्थित शहीद गणेश पोद्दार पुस्तकालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता सन्नी कुमार ने की। सम्मेलन में 21 सदस्यीय कमेटी और आठ सदस्यीय सचिवमंडल का गठन किया गया। इसमें राहुल कुमार को अध्यक्ष, अमरजीत कुमार को सचिव, रणवीर कुमार को उपाध्यक्ष, सूरज कुमार व ज्योतिष रंजन कुमार को सहसचिव, रामकिशोर शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अर्जुन कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया।

छात्र समस्याएं अंचल में 500 छात्र-छात्राओं की सदस्यता पूरी होने के बाद सम्मेलन आयोजित किया गया। जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण छात्रों के सामने कई चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा के स्वरूप में बदलाव किया ...