रांची, सितम्बर 20 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सामाजिक न्याय और मानवाधिकार के मुद्दों पर सक्रिय प्रवीण कच्छप को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने दिल्ली से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। प्रवीण कच्छप लंबे समय से मानवाधिकार, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक अधिकार और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े विषयों को उठाते रहे हैं। वे राँची नगर निगम के मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रवीण कच्छप ने कहा कि संगठन का उद्देश्य संविधान के न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को मजबूत करना होगा। समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को लोकतांत्रिक माध्यम से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान विविधता और सामाजिक सह-अस्तित्व से है, जिसे मजबूत ...