नई दिल्ली, मार्च 5 -- देशभर में बम की झूठी धमकियों के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुजरात क्राइम ब्रांच और अहमदाबाद साइबर क्राइम यूनिट ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पश्चिम बंगाल से 28 साल के सौरव विश्वास को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मुंबई, दिल्ली और गुजरात समेत कई राज्यों के स्कूलों, अदालतों, मेट्रो स्टेशनों और वित्तीय संस्थानों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। जांच अधिकारियों के अनुसार, सौरव ने पिछले पांच दिनों में 50 से अधिक धमकी भरे ईमेल भेजे थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों और जनता के बीच भारी अफरातफरी मच गई थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अहम मोड़ तब आया जब 27 फरवरी को मुंबई के कई स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों को सुबह करीब 8.46 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें दो दिनों के भीतर विस्फोट करने क...