वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 8 -- यूपी के गोरखपुर में राजघाट थाना क्षेत्र के घंटाघर में सराफा व्यापारी के कर्मचारी से जीएसटी अधिकारी बनकर 9.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले ईरानी गैंग के दो शातिर जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपियों के पास से 1.80 लाख रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल कार व बाइक पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने गिरोह का नाम ईरानी बताया और चार अन्य सदस्यों के शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। पकडे गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के टावर मोहल्ला पिपरिया निवासी हैदर अली और बाराबंकी के गढ़ी जलालपुर निवासी मुस्तफा अली के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- दुबई में हालात खराब, लगातार गिर रहीं मिसाइलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.