नई दिल्ली, मई 2 -- अरविंद सिंह नई दिल्ली। भारतीय रेल उस मुकाम पर खड़ी है, जहां से दुनिया की महाशक्तियों को चुनौती मिलने जा रही है। हाई-स्पीड रेल के लिए जापान की शिंकानसेन और विदेशी तकनीक पर निर्भर रहने वाला भारत अब खुद अपनी स्वदेशी बुलेट ट्रेन बना रहा है।

बी28 बुलेट ट्रेन का ट्रायल बी28 (बुलेट ट्रेन-28) कोडनेम से बनने वाली यह ट्रेन अगस्त 2027 में अपना हाई स्पीड ट्रायल रन पूरा करेगी। वर्ष 2028 के मध्य में अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा-वापी सेक्शन पर यात्री इसमें 280 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार का आनंद उठा सकेंगे। लॉचिंग के समय इसका नाम 'वंदे भारत प्रो' अथवा 'अमृत भारत हाई स्पीड' रखा जा सकता है।

लागत की कमी रेलवे बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि देशभर में स्वदेशी बुलेट ट्रेन चलाने के साहसिक निर्णय के पीछे सबसे बड़ी वजह...