अलीगढ़, जुलाई 27 -- लोधा (अलीगढ़), संवाददाता। देश के अलग-अलग राज्यों व जिलों के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का लोधा थाना पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर खुलासा किया है। इनमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो निवेश के नाम पर खाता खुलवाकर उसमें ठगी की रकम मंगवाते थे। गिरोह के खिलाफ कुल 57 शिकायतें दर्ज हैं, जिसमें करीब 85 करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। पुलिस ने 2.90 करोड़ रुपये फ्रीज भी करा दिए हैं। वहीं, कुछ लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस की ओर से साई-वज्र अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एनसीआरपी पोर्टल से कुछ संदिग्ध खातों की जानकारी दी गई थी। साइबर सेल टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा के ...