नई दिल्ली, फरवरी 26 -- भारत में SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और अब इस सेगमेंट में एक नई प्रीमियम और दमदार 3-लाइन SUV की एंट्री हुई है, जिसका नाम फॉक्सवैगन टेरॉन R-लाइन है। लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद यह फ्लैगशिप SUV देशभर के शोरूम्स में पहुंचने लगी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत Rs.46.99 लाख रखी गई है, जिससे यह भारत में फॉक्सवैगन (Volkswagen) की सबसे महंगी और प्रमुख SUV बन गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- Rs.5.76 लाख की 7-सीटर टोयोटा और मारुति के मॉडल पर पड़ी भारी, 23% की मिली ग्रोथकीमत और पोजिशनिंग टेरॉन R-लाइन (Tayron R-Line) की कीमत Rs.46.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह SUV कंपनी की मौजूदा फॉक्सवैगन टिगुआन R-लाइन (Volkswagen Tiguan R-Line) से Rs.1.26 लाख महंगी है और उसी से ऊपर पोजिशन की गई है, यानी अगर आप फॉक्सवैगन (...