नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

कैट और नैसकॉम के बीच समझौता ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से मिल रही चुनौतियों से निबटने और देश के व्यापारियों को डिजिटल तौर पर मजबूत बनाने के लिए व्यापारिक संगठन कैट (कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) व नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज) मिलकर काम करेंगे। इसके लिए दोनों संगठनों के बीच मंगलवार को दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल और नैसकॉम के अध्यक्ष राजेश नांबियार की मौजूदगी में हुए एमओयू का मकसद देशभर के करोड़ों व्यापारियों व एमएसएमई उद्यमियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा और डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण देक...