नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली। हिंदी आलोचना के शीर्ष आलोचक नामवर सिंह के जन्मशताब्दी वर्ष पर हिंदू कॉलेज में 27-28 जनवरी को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। आठ सत्रों में देशभर के विद्वानों और शोधकर्ताओं ने नामवर सिंह के आलोचनात्मक अवदान, स्थापना और कृतियों पर विमर्श किया। उद्घाटन वक्तव्य सुप्रसिद्ध कवि अरुण कमल ने दिया। उन्होंने नामवर सिंह को ज्ञानात्मक आधारों को विस्तार देने वाला आलोचक बताया। वक्ताओं ने हिंदी की बौद्धिक निर्मिति में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए आलोचनात्मक चेतना, भाषिक सजगता और पाठ-आधारित समीक्षा विकसित करने पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.