वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। देशभर के ज्योतिर्लिंगों पर सोमनाथ स्वाभिमान संकल्प पर्व के आयोजन के क्रम में 11 मई को काशी विश्वनाथ धाम में भी कार्यक्रम होगा। धाम के बहुउद्देश्यीय (त्र्यम्बकम्) सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है। जनवरी से शुरू हुए सोमनाथ स्वाभिमान संकल्प पर्व एक राष्ट्रीय स्मरणोत्सव है, जो सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विनाश की स्मृति नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता की सहनशीलता, विश्वास और आत्म-सम्मान को श्रद्धांजलि देना है। इस क्रम में यूपी में यह आयोजन केवल विश्वनाथ धाम में होगा। सोमवार सुबह से धाम में विविध कार्यक्रम होंगे। बाबा के षोड्षोपचार पूजन के साथ रुद्राभिषेक और प्रसाद वितरण भी होगा। दोपहर ...