देशभर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नवंबर में करेंगे जंतर मंतर पर देंगे धरना
लखनऊ, अक्टूबर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। देश भर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचरी नवंबर में दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना देंगे। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन ने प्रधानमंत्री को चार मांगों का ज्ञापन भेजा है। सुरेश ने बताया कि इस साल 7 मई को जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना के दौरान 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें से एक पर भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के संगठनों से सरकारें वार्ता करके समस्याओं का हल नहीं नहीं कर रही हैं। अगर समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नवंबर में विरोध प्रदर्शन और धरना होगा। यह भी पढ़ें- Shravasti News: वेतन समस्याओं के समाधान की मांग, 22 अक्टूबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.