अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (साइंस एवं ह्यूमैनिटीज/कॉमर्स स्ट्रीम), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, एसएसएससी (ब्रिज कोर्स) व बीए एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं रविवार को अलीगढ़ सहित देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित हुईं। एएमयू् प्रशासन के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सुबह के सत्र में सीनियर सेकेंडरी स्कूल (साइंस स्ट्रीम) एवं डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 26,393 आवेदकों में से 22,764 अभ्यर्थी शामिल हुए। यह परीक्षा देशभर के 44 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिनमें अलीगढ़, इंफाल, कोलकाता, लखनऊ, मेरठ, पटना, रामपुर, किशनगंज, श्रीनगर, मुर्शिदाबाद और कोझिकोड जैसे प...