देशभर की 61 छावनियों की दुकानों में अब पूर्व सैनिकों का होगा आरक्षण
मेरठ, जून 25 -- रक्षा मंत्रालय ने देशभर की 61 छावनी परिषदों (कैंट बोर्ड) के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक बाजारों की दुकानों के आवंटन और आरक्षण को लेकर एक नई और पारदर्शी व्यवस्था का खाका तैयार किया है। मंत्रालय ने कैंट बोर्डों द्वारा सार्वजनिक बाजारों में दुकानों के आरक्षण संबंधी नियम का मसौदा जारी कर दिया है। इससे हजारों पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आरक्षित वर्ग के लोगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव डॉ. प्रीति मीणा की ओर से जारी गजट अधिसूचना में पहली बार पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए विशेष आरक्षण की व्यवस्था की गई है। कैंट बोर्ड की कुल दुकानों में से 25 फीसदी दुकानें विशेष रूप से इन श्रेणियों के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव दिया गया है, इसमें युद्ध विधवाएं एवं ड्यूटी के दौरान शहीद हुए रक्षा कर्मियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.