देशभक्ति से जुड़े संदेशों को पेश कर बच्चों ने बांधा समां
मैनपुरी, अप्रैल 2 -- कस्बा के वनखंडेश्वर नगर स्थित दया पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक शरद दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसमें नृत्य, भक्ति गीत व सामाजिक विषयों पर नाटक प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान बच्चों ने भारतीय संस्कृति, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व देशभक्ति से जुड़े संदेशों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। बच्चों की वेशभूषा व अभिनय को देखकर अभिभावक उत्साहित नजर आए। विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.