मुंगेर, जनवरी 28 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद स्थित आवासीय मदर टेरेसा ज्ञान मंदिर विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रशासन के नेतृत्व में बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी से हुआ। प्रभातफेरी के दौरान बच्चों के देशभक्ति नारों और गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद विद्यालय परिसर में प्राचार्य कवि गुप्ता ने विद्यालय परिवार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। मंच संचालन की भूमिका विद्यालय के कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने निभाई, जबकि कार्यक्रम में शिक्षिका लेखनी राज एवं शिक्षक शैलेंद्र कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। बच्चों ने देशभक्ति...