देशभक्ति गीतों पर छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
मथुरा, अगस्त 14 -- भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के चौथे दिन गुरुवार को आरसीए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का संयोजन एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रतिभा और सोनम यादव ने किया। प्रतियोगिता में डौली ठाकुर, मुस्कान कौर, दिव्यांशी वर्मा, नरगिस, उर्वशी और वैष्णवी सोनी ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पल्लवी शुभा और पूजा पालीवाल रहीं। प्रतियोगिता में मुस्कान कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डौली ठाकुर और वैष्णवी सोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा: उच्च शिक्षा संस्थानों में निकाली रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंच प्राचार्या प्रो. अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.