बाराबंकी, जनवरी 25 -- निन्दूरा। क्षेत्र में रविवार को भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा अराजनैतिक संगठन के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज सम्राट नेतृत्व में भारत माता सहित अन्य वीर शहीदों कि भव्य झाकियों के साथ निकाली गयी। कस्बा कुर्सी नहर कोठी से प्रारम्भ होकर कुर्सी बसारा राजकीय इंटर कॉलेज टिकैतगंज कस्बे से होते हुए निन्दूरा निगोहा से वापस होकर पुन: टिकैतगंज रानी लक्ष्मी बाई बेगम हजरत स्मृति पार्क पहुंची। यहां पर राष्ट्रगान कर यात्रा का समापन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.