शामली, अगस्त 17 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित "मां तुझे सलाम" आल इंडिया प्रतियोगिता में कैराना की बेटी मुस्कान मलिक ने देशभक्ति के रंग में सजी पतंग का प्रदर्शन कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। देशभर से प्राप्त 5911 प्रविष्टियों में उनकी पतंग का भी चयन किया गया। इसके बाद नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें 15 हजार रुपये के विशेष चेक से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। आल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में "मां तुझे सलाम" आल इंडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां भेजीं। यह भी पढ़ें- केबी महिला महाविद्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को देशभक्ति की भावना से...