हापुड़, अगस्त 14 -- विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, गौरव, त्याग और एकता का प्रतीक है। निदेशक नदीश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Gangapar News: ...