संभल, मई 10 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के किसान उपकारक इंटर कॉलेज भवालपुर में शनिवार को ऑपरेशन सिन्दूर की प्रथम वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। यूपी बीएन एनसीसी मुरादाबाद बटालियन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य, साहस और पराक्रम को याद करते हुए कैडेट्स ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं एएनओ कैप्टन छत्रपाल सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। सूबेदार मेजर मुकेश कुमार ने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय सेना की वीरता और साहस का उल्लेख करते हुए कैडेट्स को अनुशासन, राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है और युवाओं को सेना के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.