देशभक्ति के नारों से गूंजा प्रयागराज एयरपोर्ट
प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विमानपत्तन निदेशक गणेश यादव ने किया। इस दौरान परिसर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। यात्रा में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, यूपीएसएसएफ, अकासा एयरलाइंस, इंडिगो एयरलाइंस, एलायंस एयर और एमईएस के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा हाथों में लेकर कर्मचारियों ने पूरे एयरपोर्ट परिसर में यात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- पीएसी जवानों ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली यह भी पढ़ें- हनुमत धाम से निकली एनडीआरएफ की तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Gangapar News: भारत माता के जयकारे संग निकाला जुलूस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.