देशभक्ति के तरानों से गूंजा तक्षशिला पब्लिक स्कूल
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस पर तक्षशिला पब्लिक स्कूल में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजकुमार खंडेलवाल, अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल और उपप्रधानाचार्य केसी जोशी ने मां सरस्वती एवं गुरुदेव त्यागी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, स्टोरी टेलिंग और रोल प्ले के माध्यम से कारगिल के वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान को जीवंत किया। निदेशक अरुण खंडेलवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा हमारे सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.