देशभक्ति के तरानों से गूंजा टांडा, निकाली तिरंगा यात्रा
रामपुर, अगस्त 13 -- विधानसभा क्षेत्र स्वार से चलकर लेकर टांडा तक गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा और अपना दल पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्वयं सेवी, सामाजिक लोग मौजूद रहें। वहीं पंद्रह अगस्त को सभी से अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया क्योंकि तिरंगा देश की आन बान शान और एकता का प्रतीक है। गुरुवार को अपना दल के क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा स्वार के साप्ताहिक बाजार से शुरू हुई जो नरपत नगर, दुंदाबाला, मसवासी, भुवरी होते हुए मुंशी गंज दढ़ियाल पहुंची, यहां से सरकथल, सिकमपुर, शहपुरा, धनुपुरा , छितरिया जागीर होते हुए रामपुर मॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.